दो आँखों वाला अँधा ग्राहक: (किताबों से भरी दुकान में घुसकर) यहाँ पर बटन मिलते हैं भैय्या?
शरीफ दुकानदार: (बा-तहज़ीब) नही मैडम।*
दो आँखों वाला अँधा ग्राहक: (थोडी देर इधर-उधर देखने के बाद फिर काउंटर पे आकर) पर पहले तो रखा करते थे न आप भैय्या?
शरीफ दुकानदार: (मुँह बनाते हुए) नही मैडम। कभी भी नही रखा करते थे।
*शरीफ दुकानदार के ज़हन में आए अनकहे ख़याल:
शरीफ दुकानदार: ये बटन की दुकान दिख रही हैं आपको? मैं क्या कोई दर्ज़ियो का धागे-बटन का सप्प्लायर दिख रहा हूँ आपको? आपके सर में दिमाग़ हैं या सड़ा हुआ पपीता? पूरी दुकान किताबों से भरी हैं और आप मेरे सामने आ के पूछती हैं के क्या यहाँ पे बटन मिलेंगे? आप क्या डेरी की दुकान जा कर पेट्रोल भरवाती हैं? आप क्या बर्तन की दुकान जा कर बन्दूक माँगती हैं? आप क्या चिडिया-घर जा कर पिंजरे में डायनोसौर देखने की सिफ़ारिश करती हैं? तो फिर यहाँ किताबो की दुकान में आकर बटन क्यों माँग रही हैं? अपनी अक़्ल की नुमाइश बंद कीजिये और दफ़ा हो जाइए यहाँ से।
शरीफ दुकानदार के अनकहे ख़याल मगर ता-उम्र अनकहे ही रहेंगे। हाय ये दुनिया।